अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया ने देश की आजादी, संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है। उनके त्याग के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के विचारों को भी समाज के लिए दिशादर्शक बताया। इस दौरान सीओ अभिषेक यादव, शक्ति सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...