मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कर्तव्य के दौरान शहीद हुए एएसआई संतोष कुमार सिंह के आश्रित परिजन को हर प्रकार की सहायता सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त बातें मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गार्ड आफ ऑनर के बाद कही। डीआईजी, डीएम, एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने नम आंखों से गार्ड आफ ऑनर दिया। डीआईजी ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी सहायता है वह आश्रित को उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक आफ बड़ौदा द्वारा भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शहीद एएसआई का बच्चा अभी 8 वर्ष का है ऐसे में अगर शहीद की पत्नी नौकरी करना चाहेंगी तो उन्हें शहीद के आश्रित के रूप में अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी। डीआईजी ने कहा कि कर्तव्य के दौरान एक जांबाज एएसआई को हमलोगों ने खो दिया। एएसआई की मौत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.