गुमला, मई 16 -- बसिया, प्रतिनिधि । बसिया खड़िया समिति के तत्वावधान में गुरुवार को थाना मोड़ स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो और विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव कार्यक्रम में उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के वंशज करमु खड़िया और बिरसा खड़िया द्वारा मुरगु स्थित बुची डाड़ी के पवित्र जल से प्रतिमा स्नान के साथ हुई। इसके पश्चात मंगरा पाहन, खेदरु पाहन, सोमा पाहन, बिरसा पाहन और एतवा भगत ने विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक होरो ने फीता काट कर और माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के उपरांत थाना चौक से एक भव्य जुलूस निकाला गया। जो सरहुल अखाड़ा पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। अपने संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.