लोहरदगा, जुलाई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रगतिशील नागपुरी समाज केंद्रीय समिति ने रांची रातू रोड के फ्लाईओवर का नामकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर करने की मांग सरकार से की है। समिति के अध्यक्ष डा नरेश चंद्र कार्जी और महासचिव साधु लाल मुंडा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि एलिवेटेड पुल का नाम देश की आजादी की पहली लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के बाद प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जाए। यह उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव एक ऐसे महानायक रहे हैं जिनका देश और समाज के प्रति योगदान को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। छोटा नागपुर प्रांत में सभी जाति वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधकर जिसने आजादी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.