रांची, अगस्त 9 -- रांची। शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती 12 अगस्त को सेक्टर तीन स्थित विश्वनाथ शाहदेव चौक पर मनायी जाएगी। शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में जिला प्रशासन, झारखंड सेनानी कोष, सीआरपीएफ सेंबो, तिरिल के सहयोग से आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न जिलों के शहीदों के परिजन, जगन्नाथपुर मंदिर के खतियानी सेवक परिवार के सदस्य, एचईसी विस्थापित परिवार के लोग मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...