चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उकनीबीरम राय गांव निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश सिंह जौनपुर जिले के चंदवक थाने में दीवान के पद पर तैनात रहे। बीते शनिवार की देर रात पुलिस नाकेबंदी कर जांच कर रही थी। इसी दौरान पशु तस्करों ने पिकअप वाहन से दुर्गेश सिंह को रौंदते हुए भाग निकले। उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। वही रविवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा कोहराम मच गया। इस दौरान जौनपुर के एसपी डा.कौस्तुभ:, चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे, विधायक सुशील सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने नम ऑखों से जवान की विदाई दी। परिजनों और परिवार के बच्चों को दहाड़ मारकर रोते देख आसपास खड़े सभी की आंखे नम दिखी। क्षेत्र के उकनीबीरम राय गांव के दीनानाथ सिंह के दो पुत्र दुर्गेश सिंह और राजीव रंजन सिंह है। इनकी चार बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.