हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- भगवानपुर। सं.सू. बीते साल ड्यूटी के दौरान सराय में अपराधियों से मुठभेड में शहीद हुए जवान अमिता बच्चन की प्रतिमा का सराय थाना परिसर में अनावरण किया गया। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के कर कमलों से प्रतिमा का अनावरण किया गया। तत्पश्चात प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहीद जवान अमिता बच्चन की पत्नी कोमल कुमारी अपने दोनों बच्चों के साथ उपस्थित थीं। मालूम हो कि अमर शहीद जवान अमिता बच्चन सराय थाने में कार्यरत थे और बीते साल 16 अक्टूबर 2023 को गश्ती के दौरान यूको बैंक शाखा सराय के समीप रुके थे। उनके साथ रहे पुलिस पदाधिकारी बैंक में चेकिंग करने गए थे। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर दो अपराधी पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ भागने लगे। तब साथ रहे पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा अपराधी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.