जहानाबाद, फरवरी 3 -- कुर्था, निज संवाददाता। शहीद जगदेव मेला के दूसरे दिन मंगलवार भी मेले में गहमा गहमी की स्थिति रही। मेले में आने जाने का क्रम जारी रहा। विशेष कर महिला बच्चों का आमद बहुतायत देखी गयी। खिलौना, चाट पकौड़े और मिठाईयों के दुकानों पर झुण्ड के झुण्ड लोग इसका आनंद लेने आ रहे थे। झूला और जादू देखने वालों की अलग भीड़ रही। खास कर मेला आयोजको की ओर से लगाए गए पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रदर्शनी में आना जाना लगा रहा। अर्जक साहित्य और अम्बेडकर साहित्य के स्टॉल लगाए गए हैं। किन्तु इन स्टॉल की ओर कुछ कुछ प्रबुद्ध लोग ही फटक रहे थे। सभा मंच से ब्राह्मणवादी व्यवस्था को उखाड़ फेकने, रूढ़िवाद से बचने को उद्बोधन दिए जा रहे थे। विभिन्न प्रांतो से आये प्रतिनिधि शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत स्थल पर पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.