औरंगाबाद, सितम्बर 16 -- देव प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को शहीद जगदेव प्रसाद का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पिछड़ा वर्ग आयोग, बिहार के सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा और पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने किया। अध्यक्षता सरोज कुमार कुशवाहा ने की, जबकि संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी ने किया। समारोह में शहीद जगदेव प्रसाद की जीवनी और उनके संघर्षों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय और समानता का प्रबल समर्थक बताया। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता संजय मेहता, बसपा नेता बीरेंद्र पासवान, मोहम्मद इकबाल अंसारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित कई स्थानीय बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.