मुंगेर, जून 9 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर के सबसे व्यस्ततम इलाका शहीद चौक के समीप सुल्तानगंज-देवघर और तारापुर-खड़गपुर मार्ग पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें सजाने से आमजनों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सड़क किनारे लगे फलों और सब्जियों के ठेलों ने सड़क के अधिकांश हिस्से को घेर लिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति यह रही कि भारी वाहन जैसे ट्रक और डंपर के गुजरने के दौरान राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी। सड़क पर जगह-जगह विक्रेता अपने ठेला व रेढ़ी लगाकर आम, अमरूद, लीची जैसे मौसमी फलों की बिक्री कर रहे हैं, वहीं ग्राहक भी सड़कों पर भीड़ लगाकर खरीदारी कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.