देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा गांव में शहीद गणेश चंद्र पांडेय के आवास से उनके वीरता पदक की चोरी का संवेदनशील मामला पुलिस ने कार्रवाई के बाद सुलझा लिया है। चोरी हुआ पदक सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को शहीद के पुत्र लक्ष्मण पांडेय ने सारठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उनके पिता के वीरता पदक व अन्य सामान की चोरी की शिकायत की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने गहन तकनीकी विश्लेषण और गुप्तचर सूचनाओं के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद, शहीद के वीरता पदक को उनके बताए गए स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.