बेगुसराय, फरवरी 7 -- मटिहानी। शहीद का मान, देश का सम्मान कार्यक्रम के तहत मटिहानी निवासी शहीद सुबोध कुमार सिंह (सीआरपीएफ) को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबोध कुमार सिंह 7 फरवरी 1996 को नगालैंड में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। एएसआई मुकेश कुमार राय (सीआरपीएफ) ने शहीद की वीर वधू संजन देवी एवं पुत्रवधु रश्मि कुमारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके परिजनों को सम्मान देना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...