गंगापार, दिसम्बर 12 -- मदरामुकन्दुपुर के डांडी बस्ती के शहीद सैनिक रविशंकर यादव के घर तक सड़क नहीं बन सकी। कच्ची पगडंडी से होकर शहीद व बस्ती के लोग अपने घरों को पहुंचते हैं। सबसे अधिक समस्या बरसात के दिनों में होती है, जब कीचड़ से सनी सड़क पर पग भर पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। गांव के राम लाल यादव ने बताया कि डांडी की यादव बस्ती में बरसात के दिन में यदि किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो चार पहिया की जगह चारपाई से पक्की सड़क तक मरीज को ले जाते हैं। बताया कि प्रति वर्ष शहीद रविशंकर यादव की पुण्यतिथि 26 दिसंबर को मनाई जाती है। पुण्यतिथि पर जन प्रतिनिधियों व आसपास के गांवों की भारी भीड़ होती है, लोग श्रद्धाज्जलि देने के बाद विकास से संबधित लंबी चौड़ी बात कर चले जाते हैं, फिर दोबारा उस बात पर कायम नहीं रहते। शहीद सैनिक के बेटे अखिलेश यादव व उनके बस्...