महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा तहसील के ग्राम हरपुर टोला बेलहिया निवासी पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी की शहादत दिवस पर 14 फरवरी को उनके गांव में शहीद मेला लगा था। इस मेले में कोई अधिकारी श्रद्धासुमन अर्पित करने नहीं पहुंचा था। स्थानीय स्तर पर इसे उपेक्षा बताया गया। इस मामले को सदन में स्नातक विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाया। इस पर नेता सदन-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गलत बताते हुए जवाब मांगने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...