गौरीगंज, अगस्त 11 -- अमेठी। नरैनी ग्राम पंचायत में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद की प्रतिमा की सफाई किया। सोमवार को जिलाध्यक्ष ने सुकमा शहीद अनिल कुमार मौर्या की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। शहीद के भाई अरुण कुमार मौर्य को अंगवस्त्र भेंटकर माल्यार्पण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला, गिरजा शंकर शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...