कोडरमा, अक्टूबर 1 -- कोडरमा। मेरिडियन अकादमी, गुमो में मंगलवार को शहीद भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य उत्तम लाहा ने भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके की। अपने संबोधन में उन्होंने भगत सिंह को महान देशभक्त और भारत माता का सच्चा सपूत बताया। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में देश को ऐसे महान व्यक्तित्व की आवश्यकता है, जो युवाओं को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा दे सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...