मऊ, मार्च 24 -- घोसी। क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वावधान में नगर के मझवारा मोड़ स्थित शिव मंदिर धर्मशाला पर रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर आयोजन हुए। इस अवसर पर 'जनसेवा के लिए सत्ता : कितनी ज़रूरत, कितना बहाना विषयक एक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए देशहित में किए गए उनके योगदान को नमन किया। किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि ब्रिटानिया हुकूमत से देशवासियों को मुक्त कराने में जो बलिदान इन वीर सेनानियों ने अपनी युवा अवस्था में दिया, उसे कभी भूला नहीं जा सकता है। कहा कि सरदार भगत सिंह ने जिस शोषणविहीन समाज का सपना देखा था, आज उनके सपनों का भारत बनाने का सभी देशवासियों को संकल्प लेना होगा। समाजवादी चिंतक व लोकतंत्र सेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.