बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। नगर के विभिन्न क्षेत्र में रविवार को विभिन्न संगठन की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह की शहादत दिवस सेक्टर 9 भगतसिंह चौक पर एक संकल्प सभा आयोजित किया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एटक के रामश्रय प्रसाद सिंह ने कहा आज पूरी देश और दुनिया पूंजीवादी संकट के दौर से गुजर रही है। उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण की नीतियों के कारण रोजगार के अवसर घट रहे हैं और आम जनता की हालत बद से बद्तर होते जा रही है। किम्स के राजेन्द्र सिंह ने कहा वर्तमान भाजपा की सरकार ने 44 श्रम कानूनों को मात्र 4 श्रम संहिता में बदल दिया है। जिससे मजदूरों के काम के घंटे व उनका सामाजिक सुरक्षा कवच खतरे में पड़ गया है। ठीक उसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.