सहारनपुर, फरवरी 13 -- अमृतसर से जयनगर जा रही गाड़ी संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस शुक्रवार देर शाम कलानौर रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण अचानक रूक गई। इंजन में आए इलेक्ट्रिक फॉल्ट से ट्रेन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे सहारनपुर-अंबाला रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि ट्रेन को सरसावा स्टेशन से रात 8:38 से 8:40 बजे के बीच लाइन क्लियर सिग्नल दिया गया था। कलानौर के पास पहुंचते ही इंजन में खराबी आ गई और ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने एहतियातन अन्य ट्रेनों को जहां थीं वहीं रोक दिया। इस दौरान गाड़ी संख्या 64512 हिमाचल ऊना एक्सप्रेस और 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां देरी से चलीं। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में जगाधरी से पहुंची तकनीकी टीम ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.