देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। शहीद आश्रम रोड में चल रहे अनियमित ऑटो-टोटो के खिलाफ यातायात पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। जैसे-तैसे चल रही दर्जन भर ऑटो और टोटो पुलिस ने जब्त किया। वाहन चालकों को गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि शहर में नो इंट्री और वन-वे नियम उल्लंघन के बावजूद ऑटो और टोटो नियमित रूप से चल रहे थे। नियमों की अवहेलना की सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची और वाहनें जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आवश्यक है। बताया कि वाहन चालकों से आवश्यक कागजात मांगे गए हैं। नियमों के अनुसार यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील...