रुडकी, अप्रैल 29 -- अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा के पास गंदगी फैलाने पर त्यागी समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल से सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। त्यागी समाज रुड़की के उपाध्यक्ष और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी ने बताया कि डीएवी तिराहे पर वीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा स्थल के पास ही सरकारी नल है, जिसपर कुछ ड्राइवर अपनी गाड़िया धो कर वहां गंदगी फैलाते हैं। इसके अलावा कई बार देर रात को कुछ असामाजिक तत्व वहां बैठकर शराब भी पीते हैं। कई बार कहने के बावजूद नगर निगम के सफाईकर्मियों द्वारा भी प्रतिमा स्थल के आसपास नियमित सफाई नहीं की जाती है। प्रतिमा के सामने नल लगा होने से भी वहां गंदा पानी बहता रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.