गढ़वा, सितम्बर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।वीर शहीद अब्दुल हमीद की शहादत दिवस के मौके पर बुधवार को शहर के मझिआंव मोड़ पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने परमवीर चक्र विजेता वीर शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा का अनावरण किया। उस दौरान लोगों ने पूर्व मंत्री को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता वीर शहीद अब्दुल हमीद भारतीय सेना की चार ग्रेनेडियर में एक सिपाही थे। जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान खेमकरण सैक्टर के आसल उत्ताड़ में लड़े गए युद्ध में अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति प्राप्त की। उसके लिए उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र मिला। कुछ लोग शहीद की प्रतिमा को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं। शहीदों व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.