मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बिजली के निजीकरण के विरोध में रविवार को नगर के फतहा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई सभा में अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदेव को बलिदान दिवस पर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। साथ ही बिजली कर्मियों ने बलिदान दिवस पर बिजली के निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि सोमवार को मेरठ में बिजली के निजीकरण के विरोध में आयोजित बिजली महापंचायत में समिति के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आंदोलन को धार दिया जाएगा। बलिदान दिवस पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि लाखों करोड़ रुपए की बिजली की परिसंपत्तियों को कौड़ियों के मोल निजी घरानों के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.