शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल महानगर शाहजहांपुर के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने चित्रों पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने 2019 के हमले का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सह संयोजक सोनू सिंह, सह मंत्री राहुल कनौजिया, प्रदीप प्रजापति, गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह प्रचार प्रमुख कुनाल राठौड़, ऋषभ गुप्ता, सुमित सक्सेना सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...