देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31 वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया। कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिये अपनी जान की परवाह किए बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। एक सितंबर को खटीमा कांड, दो सितंबर को मसूरी और दो अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ। ये तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं। कहा कि हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूला नहीं सकते। उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.