चाईबासा, दिसम्बर 31 -- चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगरकट्टा में ग्रामीण मुण्डा भगवान उर्फ बबलू बिरुवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान हो समाज का पारंपरिक त्योहार मागे पोरोब की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से आगामी 06 फरवरी को नगरकट्टा में ग्राम के दियुरी के नेतृत्व में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि खरसावां गोलीकांड, सेरेंगसिया घाटी, ओडिशा कलिंगानगर गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों के सम्मान में 01 और 02 जनवरी 2026 को पिननिक नहीं मनायेंगे। उस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक स्थल जायेंगे। मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा विशेष रूप से आमंत्रित थे। उन्होंने आदिवासी हो समाज महासभा की ओर से घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.