जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर।युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन के द्वारा आयोजित 23 मार्च शहीद दिवस के उपलक्ष्य मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। लक्ष्य फाउंडेशन की टीम ने 111 यूनिट ब्लड का संग्रह किया ।लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता, सह संस्थापक शिबू नंदी ने अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई कर मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वनाथ दत्ता,शिबू नंदी,अंकित शर्मा, इंद्रनील दास, राहुल सिन्हा,विकाश गुप्ता, अमर प्रामाणिक, अपूर्वा कारक,पिंटू तंतुबाई, मृणाल आदित्य ,राज मिश्रा, सिद्धार्थ नंदी, अजय महतो, अनूप कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.