बेगुसराय, फरवरी 15 -- बलिया, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बलिया नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार की शाम पुलवामा हमले में शहीदों के नाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च भूतनाथ मंदिर से शुरू होकर पटेल चौक पर सभा में तब्दील हो गया। दो मिनट का मौन रखते हुए कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरि ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले में 78 बसें थीं, जिनमें लगभग 2500 जवान सवार थे। अचानक पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदी कार से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और 40 जवान शहीद हो गए। यह दिन उन सभी वीर सपूतों के बलिदान को याद दिलाता है जिन्होंने मां भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.