नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों से प्रेरित युवा शक्ति ही विकसित और मजबूत भारत का निर्माण कर सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में विकसित भारत का भविष्य है। उन्होंने शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों का नया भारत गढ़ने का आह्वान युवाओं से किया। शहीदी दिवस के मौके पर शहीदों की विरासत, युवा शक्ति का प्रभाव-विकसित भारत का निर्माण विषय पर आयोजित व्याख्यान में गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने मात्र 22-23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमारे शहीदों ने प्राणों की कुर्बानी दी तभी हम आज खुलकर जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.