महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश प्रेम, राष्ट्र के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदों के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए रविवार की सुबह महराजगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सक्सेना तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला परिषद स्थित गांधी प्रतिमा तक लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शहर के नागरिक, व्यापारी, युवा, महिलाएं शामिल हुईं। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। प्रो. सक्सेना की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.