पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने वीर परिवार सहायता योजना के तहत कौशल्या देवी पत्नी सिपाही शहीद पुष्कर सिंह, विमला ऐर पत्नी हवलदार शहीद पुष्कर सिंह, जानकी अधिकारी पत्नी नायक शहीद खुशाल सिंह, कंचन कापड़ी पत्नी सिपाही शहीद हरीश चन्द्र कापड़ी, कमला देवी पत्नी सिपाही शहीद खुशाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाद में सचिव ने महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। यहां सेवानिवृत सूबेदार मेजर प्रदीप सिंह नेगी, अधिकार मित्र दीपा मेहता सहित जिला अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...