हापुड़, जनवरी 30 -- आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन सभा का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के नेतृत्व में सभी छात्राएं, प्राध्यापिकाएं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। कॉलेज का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...