नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, व.सं। शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह को जय जवान फ्रैंड्स क्लब रोहिणी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। 360 पालम खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं के एक नया मार्ग दिखाया है। अन्याय के खिलाफ हमें एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.