साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम स्थित अमर शहीद सिदो, कान्हू की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस पर सोमवार को माल्यार्पण किया। मौके पर मुख्य रूप से राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल रहे। निवर्तमान विधायक अनंत कुमार ओझा ने शहीद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कहा कि हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू जो अंग्रेजों से लड़ाई लेते हुए अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने का संकल्प लिया था आज उनके संकल्प के कारण ही हम सभी आजाद भारत में निवास कर रहे हैं। संथाल विद्रोह आजादी की पहली लड़ाई आदिवासियों के एक ही परिवार के 6 भाई बहन सिदो, कानू, चांद, भैरव, फूलो, झानो ने लड़ी थी। इन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के दौरान एक बड़े भूभाग में समानांतर सरकार चलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.