रुडकी, जून 1 -- कस्बे के प्राचीन लाल मंदिर में रविवार को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों और आम लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। रविवार सुबह को कस्बे के लोग प्राचीन लाल मंदिर पहुंचे। जहां आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों और मारे गए अन्य लोगों की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रधर्म यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों से यज्ञ कर आचार्य आर्यादि ने बताया कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक कायरातापूर्ण घटना है। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से इसका मुंहतोड़ जबाव विरोधियों को दिया है। इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले वीर सैनिकों और अन्य लोगों की आत्मिक शांति के लिए भगवानपुर में विशेष यज्ञ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.