मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- सकरा, हिंदुस्तान संवाददाता सकरा में गुरुवार को शहीद यादगार समिति का 32वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें शहीदों से जुड़े संग्रहालय और पुस्तकालय निर्माण करने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों के जोड़ने पर सहमति बनी। समिति के अध्यक्ष सोहन लाल आजाद ने समिति की ओर से किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। इस मौके पर धर्मवीर कुमार, राजेश कुमार राम, मदन बैठा, उदयशंकर पांडेय, रेणु देवी, रूबी देवी, आयुषी, भावना भारती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.