गुमला, फरवरी 14 -- बसिया प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के कुम्हारी तालाब चौक में वीर विजय सोरेंग के सातवें शहादत दिवस पर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूत को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में एसडीओ जयवंती देवगम, सीआरपीएफ 158 बटालियन लोहरदगा के डिप्टी कमांडेंट घूरन उरांव, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश कुमार मुंडा, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट घूरन उरांव ने पुलवामा हमले की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि यह दिन देश के लिए ब्लैक डे के रूप में स्मरण किया जाता है और हमें शहीदों के आदर्शों पर चलने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.