गया, जनवरी 22 -- शहीदों का बलिदान केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आज के युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा का जीवंत संदेश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराती रही है। ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुमित सिंह ने ' एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में कहीं। गुरुवार की शाम विष्णुपद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वहीं महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि एक शाम शहीदों के नाम जैसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। देशभक्ति गीतों का रहा जलवा कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। विक्की राजा, आद...