शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर। गुरुवार को पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से शहीद सिंहों और चार साहबजादों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में सरदार राजू बग्गा, रविंद्र कौर, सुदेश मिश्रा, दिवजोत कौर, मोनू बग्गा, महक दीप सिंह, मोहम्मद हन्नान, जावेद हुसैन और परमजीत कौर ने रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सरदार राजू ने कहा कि रक्तदान महादान है। कार्यक्रम में कमलेश कौर माटा, जगजीत सिंह, बिट्टू बजाज, सुखलीन कौर, कीरत कौर और प्रखर शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.