लखनऊ, नवम्बर 30 -- सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का 350वां शहीदी समागम रविवार को सदर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सादगी और सत्कार के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शबद -कीर्तन व पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने श्री गुरु जी महाराज की शहीदी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गुरुद्वारा अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि समागम में वीर दवेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह ने शबद- कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं ज्ञानी हरविंदर सिंह जी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के पावन जीवन, त्याग और बलिदान का भावपूर्ण वृतांत सुनाया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध कर विश्व में मानव अधिकारों की अलख जगाई। यह लड़ाई धर्म की रक्षा, अंतरात्मा की...