शामली, मार्च 24 -- रविवार को नरेंद्र मोदी सेना सभा द्वारा शहीद दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शहर के मौहल्ला बडीआल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया आज आजाद भारत के लिए खास दिन है। जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी सपूतों ने अपने प्राण हसतें हसतें न्योछावर कर दिये। कई बार जेल गए, अंग्रेजों की प्रताड़ना झेली। लेकिन हार नहीं मानी और ब्रिटिश हुकुमत को देश से बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। जिस उम्र में बच्चे किताबें और फोन तक सीमित है। उस उम्र में उन्होंने आजादी का सपना देखा था। शहीद भगत सिंह, सुखदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.