बागपत, दिसम्बर 14 -- गुरुद्वारा एक बहादुर साहिब की ओर से शहर की जैन धर्मशाला में रविवार को गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कीर्तन गुरू दरबार सजाया गया, जहां कीर्तन और कथा व गुरबानी का आयोजन हुआ। अमृतसर दरबार साहेब से आए धर्म सिंह एंड जत्था ने कीर्तन में गुरू का गुणगान किया। समाज के लोगों ने सिख धर्म के नौवें गुरू गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान पर प्रकाश डाला। अनुप शहर राजौरी गार्डन नोएडा और रोहतक से कार्यक्रम में यात्रा पहुंची। यात्रा सिसाना मार्ग से होते हुए नगर के ठाकुरद्वारा स्थित गुरूद्वारे पहुंची, जहां गुरूद्वारा दर्शन के बाद अरदास हुई। समाज के लोगों ने यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। उसके बाद यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां गुरू दरबार सजाया गया। धर्मशाला में अमृतसर साहेब से आई धर्म सिंह एंड जत्था ...