पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के शहीदगंज पंचायत स्थित दैता पोखर परिसर में एक करोड़ 30 लाख 4 हजार 700 रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इसकी विधिवत आधारशिला रखी गई, जिसके साथ ही मिट्टी भराई का कार्य भी प्रारंभ हो गया। पंचायत सरकार भवन के निर्माण से पंचायतवासियों को काफी सहूलियत होगी। अब ग्रामीणों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा क्योंकि अधिकतर सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, मुखिया रजीना खातून, पैक्स अध्यक्ष तबरेज आलम और पंचायत सचिव अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सोनदीप पंचायत में अधूरे पड़े पंचायत सरकार भ...