गुमला, मार्च 24 -- कामडारा। शहाब अली को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवार्ड मिलने की खुशी में रेड़वा पंचायत के नवाडीह गांव में सोमवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया। मुखिया ख्रीस्टीना लकड़ा ने शहाब को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिलीप ने की। इस दौरान गांव की राष्ट्रीय स्तर की एथलीट आशा किरण बरला और फ्लोरेंस बरला की भी प्रशंसा की गई। ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे से गांव की ये दोनों बेटियां आज देश-विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। पर प्रभारी सीआई प्रकाश कुमार समेत नवाडीह गांव के कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.