चंदौली, जनवरी 29 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कमर कस ली है। वोटर लिस्ट में आधार कार्ड लिंक को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविन्द सिंह ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें घर-घर जाकर मतदाता सूची से जुड़ी सभी गड़बड़ियों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होती है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने, स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं का सत्...