गिरडीह, जनवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के शहीद विधायक महेंद्र सिंह की शहादत दिवस 16 जनवरी को है। इस मौके पर भाकपा माले के द्वारा बगोदर बस स्टैंड में संकल्प सभा आयोजित की जाती है। सभा में जन सैलाब उमड़ती है। इस बार भी शहादत दिवस की सभा में जन सैलाब उमड़ाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इस बार कम से कम 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शहादत दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई एवं इसकी सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। बीते एक पखवारे से शहादत दिवस को लेकर प्रखंड के ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे धान संग्रह, कोष संग्रह, दिवाल लेखन, ग्राम सभाएं और लोकल कमेटियों की बैठक आदि की बैठक में समीक्षा की गई। प्रखंड के सभी गांव टोलों में सघन जनसं...