मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मीनापुर। कोइली, नंदना, मझौलिया और धरमपुर गांव में शनिवार को निषाद विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सहनी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस समारोह में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया। शहादत समारोह शहीद के पैतृक गांव चैनपुर में 11 मार्च को होना है। जनसंपर्क अभियान में हामिदरजा टुन्ना, लालबाबू सहनी, जयप्रकाश सहनी, शिवजी सहनी, अजय सहनी, महेश सहनी और राजकुमार सन्नी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.