बलिया, मार्च 1 -- मनियर। क्षेत्र के भेखरिया निवासी स्व कृष्ण कुमार सिंह का 37वां शहादत दिवस शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय भेखरिया में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्व कृष्ण कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प व माला चढ़कर नाम आंखों से सलामी दी गई। इस दौरान विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि (ससुर) विश्राम सिंह ने फूलमाला चढ़कर संवेदना व्यक्त किया। चंदौली से पहुंचे उप निरीक्षक राम अवध सिंह यादव ने बताया कि शासन का आदेश है की शहीद हुए जवानों के उनके गांव पर जाकर उनकी शहादत दिवस मनाई जाए। इस मौके पर मंटू सिंह, छेदी सिंह, ललन सिंह, टुनटुन सिंह, सुनील उपाध्याय, अंशु सिंह, सतीश सिंह, राजेश सिंह, कन्हैया सिंह, कमलेश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, पवन सिंह, शारदानन्द साहनी, संजय सिंह, सत्यनारायण पटेल, त्रिलोकी यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...