समस्तीपुर, जुलाई 26 -- विभूतिपुर। बिहार राज्य जल श्रमिक संघ जिला कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड के साखमोहन पंचायत में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनायी गयी। वहीं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जल श्रमिक संघ के जिला मंत्री छोटन कुमार सहनी ने कहा की वीरांगना फूलन देवी केवल एक नाम नहीं बल्कि वह सामाजिक न्याय और वंचित समाज की आवाज थी। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मंटून सहनी, रामकृष्ण सहनी, लालो सहनी, टूनटुन सहनी, लिरसी देवी, ममता देवी, रचना कुमारी, सरिता देवी, आशा देवी, अवधेश सहनी, रंजीत मालाकार, अभिराज कुमार, अभिनंदन कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...