साहिबगंज, जुलाई 3 -- साहिबगंज। शहीद कुलदीप उरांव का शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया। मौके पर जैप नौ के पास स्थित उनके शहीद स्मारक पर कार्यक्रम हुआ। सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र जमशेदपुर के सूबेदार मेजर रविशंकर एवं जिला पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद कुलदीप उरांव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी वंदना उरांव, उनके बच्चों और उनके पिता घनश्याम उरांव ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दो जुलाई 2020 को श्रीनगर में वैली क्विक एक्शन टीम के सदस्य के रूप में तैनात शहीद कुलदीप उरांव ने अपनी अदम्य वीरता का परिचय दिया। उस रात 21:45 बजे श्रीनगर में एक मकान में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वैली क्विक एक्शन टीम ने क्षेत्र को घेर लिया। आतंकवादियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.